फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शीश के दानी का मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

Mon, 06 Oct 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। श्री शाकुंभरी मैया ड्रामेटिक क्लब बड़ागांव की ओर से रविवार की रात पंचायत घर में खाटू वाले श्याम बाबा का मंचन किया। जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसी क्रम में सोमवार की रात को चौथा मंचन माता वैष्णो देवी (श्रीधर कथा) के रूप में किया जाएगा। इससे पहले माता के पंखे की विशेष शोभायात्रा निकाली जाएगी।
मंचन में क्लब से कलाकारों ने हिस्सा लिया। सदस्यों ने माता रानी की आरती पूजन के बाद मंचन का कार्यकम शुरू किया गया। जिसमें बाल कलाकारों ने भी अपनी पेशकश से सबका मनमोह लिया। मंचन में दिखाया गया कि भीम के पौत्र बर्बरीक सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर में से एक थे। उन्हें माता दुर्गा से तीन ऐसे दिव्य बाण मिले थे, जो लक्ष्य को भेदकर उनके पास वापस आ जाते थे। इसके बल पर वे कौरवों और पांडवों की पूरी सेना को समाप्त कर सकते थे। इसलिए युद्ध के मैदान में बर्बरीक दोनों खेमों के मध्य बिंदु एक पीपल के वृक्ष के नीचे खड़े हो गए और घोषणा की कि मैं उस पक्ष की तरफ से लडूंगा जो हार रहा होगा। बर्बरीक की इस घोषणा ने पांडव शिविर को चिंता में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब सदस्यों से बताया कि छह अक्तूबर को अश्विन शुद्धि चौदस पर माता के पंखे की विशेष शोभायात्रा पूरे गांव में बड़े ही हर्षोल्लास और बैंड बाजे के साथ निकाली जाएगी। क्लब के प्रधान साहब सिंह राणा, विनोद चौधरी, चरण सिंह राणा, जनरल सेक्रेटरी रामधन गुप्ता, सेवक सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें