फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सात लाख से पार पहुंची आवक, हाईवे के दोनों ओर लगी ट्राॅलियों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। चौथे दिन लगातार तेज धूप के बाद धान की कटाई सीजन अब पीक पर है, अनाज मंडियों मेंं बड़ी संख्या में धान लेकर पहुंच रहे हैं, जिससे हाईवे के दोनों ओर से डेढ़ से दो किलोमीटर तक ट्रैक्टर ट्राॅलियों की कतारें लग गईं। खरीद पोर्टल भी भारी लोड के कारण सुस्त हो गया है। मंडियों में रोजाना ही आवक करीब सात लाख क्विंटल के पार हो गई है। बिना इलेक्ट्राॅनिक कांटे के ही शनिवार को छह लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद की गई है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम का आरोप है कि मंडी प्रशासन ने जानबूझ कर पोर्टल को स्लो कर रहा है, ताकि मंडियों की भीड़ में पुराने कांटे से ही खरीद हो सके।
जिले की अनाज मंडियों में अब तक 50 से 60 फीसदी धान पहुंच चुका है। कई दिन मौसम खराब होने के बाद चार दिनों से तेज धूप निकल रही है। किसान को फिर मौसम का मिजाज खराब होने की आशंका है, जिसे लेकर किसान रात दिन कटाई के कार्य में जुटे हैं। यही कारण है कि दो दिनों से सभी अनाज मंडियों में भारी संख्या में किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। करनाल अनाज मंडी में मुख्य धर्म कांटे पर तो लाइनें लगी ही थी, हाईवे के दोनों ओर सर्विस लेन पर शनिवार को दूसरे दिन भी डेढ़ से दो किलो मीटर लंबी लाइनें लगी रही। जिससे सर्विस लेन पर आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मंडी गेट पर प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस को लगा दिया है, जिसके कारण ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर की अनाज मंडियों में शनिवार की शाम तक कुल 40 लाख 13 हजार 180 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इसमें से 19 लाख 78 हजार 290 क्विंटल का उठान करा लिया गया है, अभी मंडियों में 20 लाख 34 हजार 890 क्विंटल धान पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें