फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंडियों में बढ़ी गेहूं की आवक, धर्मकांटों पर लगी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अनाज मंडियों में लगातार बढ़ती जा रही आवक को देखते हुए खरीद एजेंसियों और आढ़तियों ने रविवार को भी गेहूं की खरीद की। खरीद अब लाखों क्विंटल में पहुंच चुकी है। कई मंंडियों में लिफ्टिंग की समस्या होने लगी है। मंडियों के धर्मकांटों पर अब कतारें भी लगने लगी हैं। इन दिनों गेहूं कटाई के लिए मौसम अनुकूल है, जिसके कारण किसान जोरशोर से गेहूं की कटाई में जुटे हैं।
विज्ञापन

हैफेड के जिला प्रबंधक उधम सिंह ने बताया कि इन दिनों अनाज मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ गई है। मंडियों में लाइनें लंबी न लग जाए और भीड़ न बढ़ जाए, इस कारण रविवार को भी गेहूं की खरीद को जारी रखा गया है। जिले की सभी मंडियों में लगातार खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद के साथ-साथ सरसों की भी एमएसपी पर खरीद की जा रही है। रविवार तक 2376.62 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें