फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के जरिये सेना ने दिखाई ताकत : रामकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रविवार को इंद्री में भी तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। जिसकी अगुवाई विधायक रामकुमार कश्यप ने की। इस दौरान लोगों ने तिरंगा लेकर देश भक्ति के जयकारे लगाए।
यह यात्रा इंद्री स्थित विश्राम गृह से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजार से होती हुई वाल्मीकि चौक पर पहुंची। यहीं पर इस तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि भारतीय सेना की यह कार्रवाई भारतीय सेनाओं की वीरता और शौर्य को दर्शाती है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिये सेना ने अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि 23 मई को महर्षि कश्यप जयंती समारोह लाडवा में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए पूरे हरियाणा वासियों को निमंत्रण दिया जा रहा है। जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल ने कहा कि भारतीय सेना की इस कार्यवाही से विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भाजपा जिला प्रधान प्रवीण लाठर का कहना है कि तीन दिन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घुटने टिकाने का काम किया है। मौके पर भाजपा नेता तेजिंद्र बिड़लान, इंद्री मंडलाध्यक्ष विजय कश्यप, रघुबीर बतान, राजिन्द्र मिढ्ढा, सुनील खेड़ा, बबली दीवान, महिन्द्र प्रेमी, गुरमीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें