फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 24 में से 16 दिन 200 से अधिक रहा एक्यूआई

विज्ञापन
आग में से निकलता धूआ। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वायु की गुणवत्ता सोमवार को भी खराब रही। एक्यूआई 224 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। शहर की हवा कैथल, पानीपत, रोहतक, सिरसा और पंचकूला जैसे शहरों से ज्यादा प्रदूषित रही।
इस माह के 24 दिनों में से 16 दिन शहर का एक्यूआई 200 के ऊपर रहा है। वाहनों के धुएं, औद्योगिक गतिविधियों, कूड़े में आग लगाए जाने, सड़कों से उठती धूल, निर्माण कार्य और सर्दी से धूल और धुएं के कणों का नीचे के वातावरण में रह जाना इसका कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. कुलबीर ने चेतावनी दी है कि इस स्तर की हवा विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस या हृदय रोगियों के लिए खतरनाक है। आंखों में जलन, खांसी, बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं बढ़ने की आशंका रहती है। उन्होंने लोगों से सुबह-शाम खुली हवा में घूमने से बचने, मास्क का उपयोग करने और घरों में एयर प्यूरीफायर के इस्तेमाल की सलाह दी है।

ऐसी रही हवा की सेहतकैथल का 184
कुरुक्षेत्र- 247
पानीपत - 178
रोहतक - 147
सिरसा- 66
यमुनानगर- 278
सोनीपत - 311
अंबाला- 247
पंचकूला- 205
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें