फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष करवाना प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त

Sat, 14 Mar 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
बार काउंसिल के चुनाव केा लेकर चर्चा करते  उपायुक्त उत्तम सिंह। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट बार काउंसिल चुनाव-2026 को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। मतदान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए, ताकि मतदाताओं को परेशानी न हो। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में बार काउंसिल के चुनाव से संबंधित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन

इससे पहले चंडीगढ़ से हरियाणा चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने वीसी के जरिये तैयारियों की जानकारी ली। डीसी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगी। चुनाव के लिए जिला में कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से चार केंद्र करनाल और एक केंद्र असंध में स्थापित किया गया है। चुनाव में जिला के कुल 3247 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर असंध के एसडीएम राहुल, करनाल के एसडीएम प्रदीप कुमार, सीटीएम मोनिका शर्मा, इलेक्शन तहसीलदार सुदेश राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें