फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किसान की मौत के पांच दिन बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हैबतपुर गांव में करंट से 42 वर्षीय किसान राजेश कुमार की मौत के मामले में निगदू थाना पुलिस पांच दिन के बाद भी एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। दूसरी ओर अभी तक न बिजली निगम की ओर से मृतक किसान को मुआवजा दिया गया है। हालांकि लापरवाही बरतने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आरोपी बिजली निगम के एसडीओ मोहित, जेई सुनील, लाइनमैन दीपक, अजीत, सत्यवान और विकास को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


शनिवार को किसान राजेश कुमार के खेत में 11 हजार वोल्ट की तार टूट गई थी। शिकायत के बाद बिजली निगम ने रविवार को तार ठीक करके लगा दी थी लेकिन उसकी राजेश के खेत में जमीन से ऊंचाई केवल पांच फुट थी। राजेश खेत में काम करते हुए उस तार की चपेट में आ गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। परिजनों ने निगदू थाना पुलिस से लापरवाह बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने पहले केस दर्ज नहीं किया था। परिजनों ने रोष के चलते नीलोखेडी-ढाण्ड-कारसा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया था। बाद में पहुंचे तत्कालीन डीएसपी विक्रमजीत ने केस दर्ज करने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। निगदू थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश ने बताया कि अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें