करनाल। बैंक में रुपये जमा कराने गए एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर 51 हजार रुपये लेकर दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव संगोई निवासी श्रवण ने बताया कि एक फरवरी को वह तरावड़ी की एसबीआई शाखा में 51 हजार रुपये जमा कराने के लिए गया था। बैंक के अंदर उसे दो लोग मिले। वे उसे बातों उलझाकर बैंक के बाहर ले आए और उसे नशीला पदार्थ सुंधा दिया और वह बेहोश हो गया। उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया जहां उसे दो दिन में होश आया। आरोपी उसके 51 हजार रुपये ले गए।