फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर आने से रोकने पर आरोपी ने की थी शंकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी गिरफ्तार, 19 फरवरी को नमस्ते चौक पर की थी वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला पुलिस की थाना शहर टीम ने टैंपो चालक शंकर की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी 21 वर्षीय दिनेश कुमार निवासी उत्तम नगर करनाल को दशहरा मैदान सेक्टर-4 से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि शंकर आरोपी को उसके घर नहीं आने देना चाहता था। क्योंकि उसे लगता था कि आरोपी उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। मना करने के बावजूद आरोपी उसके घर आता था। जब शंकर ने सख्त विरोध किया तो आरोपी उससे रंजिश रखने लगा और शंकर की हत्या कर दी।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिनेश और शंकर चार साल से अच्छे दोस्त थे जोकि एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। आरोपी दिनेश भी शंकर के घर जाता रहता था। शंकर को महसूस हुआ कि आरोपी दिनेश की उसकी पत्नी पर गलत नजर है। जिसके बाद शंकर ने दिनेश को घर आने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी दिनेश और शंकर की कई बार कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन आरोपी दिनेश ने नमस्ते चौक के पास दीप इंटरप्राइजेज पर जाकर शंकर के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक शंकर की पत्नी प्रीति ने नामजद आरोपी के खिलाफ थाना शहर में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर आरोपी दिनेश के खिलाफ 19 फरवरी को शस्त्र अधिनियम और 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शहर थाना की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें