फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आज 30 कॉलोनियों की बिजली रहेगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बिजली घरों की मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार को शहर के कई क्षेत्रों की बिजली बाधित रह सकती है। इसमें आठ गलियों सहित करीब 30 कॉलोनियां शामिल हैं, जिनकी बिजली दो से तीन घंटे से भी अधिक समय तक प्रभावित रह सकती है।

बिजली वितरण निगम के जेई सुनील मदान ने बताया कि 11केवी फीडर बंद रहने के कारण कुंजपुरा सिटी, कुंजपुरा आसपास, गोशाला, नबीपुर व बुढाखेड़ा क्षेत्र की बिजली सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्रभावित रह सकती है। वहीं एसडीओ सिटी ने बताया कि 11केवी फीडर हांसी रोड में मरम्मत कार्य होने के कारण दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हांसी रोड की गली एक से लेकर आठ तक, न्यू रमेश नगर, एसबीएस स्कूल मार्केट, खालसा कॉलेज, संतनगर व सेशन मार्ग की बिजली प्रभावित रह सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा 11केवी फीडर जनकपुरी में भी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। जिसके कारण गोशाला रोड, कूलर वाली गली, रविदास पुरा, भगत मंडी, शिवाजी कॉलोनी, गप्पू का बाग और जनकपुरी की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके साथ ही 11 केवी फीडर हकीकतनगर में भी मरम्मत का कार्य मंगलवार को किया जाएगा। जिसके तहत हकीकतनगर, शिवाजी कॉलोनी और शास्त्रीनगर क्षेत्र की बिजली सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

एसडीओ सिटी ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए जो समय दिया गया है, हर संभव प्रयास रहेगा कि इसी तय समय के अंदर कार्य को पूर्ण करके विद्युतापूर्ति का बहाल कर दिया गया। बिजली प्रभावित रहने का जो समय दिया गया है, उससे पहले ही उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्यों को निपटा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें