मूनक। कोताना गांव से पुलिस ने शराब बनाने में उपयोग होने वाले 200 लीटर लाहन पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पशुबाड़े से लाहन के साथ सिलिंडर, गैस चूल्हा सहित अन्य सामान बरामद किया है। जबकि आरोपी रमेश भाग गया। मूनक थाना पुलिस ने आरोपी रमेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मूनक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुताना गांव के तालाब के पास पशुबाड़े में आरोपी अवैध रूप से शराब बनाने का काम कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो अवैध शराब बनाने का काम चल रहा था। आरोपी पुलिस के आने की सूचना मिलते ही भाग गया। पुलिस ने मौके से 200 लीटर लाहन, दो शराब की बोतलें, शराब बनाने वाला यंत्र, सिलिंडर, गैस चूल्हा, पाइप, ड्रम बरामद कर लिया। मूनक थाना प्रभारी बृजपाल बोस ने बताया कि आरोपी रमेश को जल्द काबू किया जाएगा। संवाद