फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर आरोपियों ने ठगे तीस लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। शहर में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे है। विदेश भेजने के नाम पर एक और ठगी का मामला सामने आया है। परिवार को विदेश भेजने के नाम पर आरोपियों ने 30 लाख रुपये की रकम ठग ली और विदेश भी नहीं भेज सके। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी निवासी अजय सैनी ने बताया कि निशांत रोहतक के कृष्ण कॉलोनी का रहने वाला है। दोनों के एक-एक बेटा है। उन्होंने बताया कि संजय शर्मा और आशी शर्मा एक वीजा एजेंट है, जो कि लोगों को विदेश भेजने का काम करते है। परिचित द्वारा पीड़ितों की मुलाकात आरोपी एजेंट से कराई। पीड़ित अजय सैनी और निशांत बच्चों के साथ यूएसए में घूमने के लिए जाना था। आरोपी एजेंटों ने पीड़ित को मार्च 2023 में मिलने के लिए करनाल बुलाया। परिवार को यूएसए भेजने के लिए 45 लाख रुपये मांगे गए। जिसके बाद 40 लाख रुपये में विदेश जाने का सौदा हुआ। पीड़ित ने आरोपियों को एडवांस में आधी रकम दे दी। आरोपियों ने कहा कि 45 दिनों के भीतर वह विदेश भेज देंगे। आरोपियों ने पीड़ितों से अलग-अलग कर तीस लाख रुपये की रकम ठग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें