फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण स्टेडियम में बने 90 बेड के छात्रावास को उद्घाटन का इंतजार

Sat, 21 Feb 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कर्ण स्टेडियम में बना 90 बेड का हास्टल संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्मार्ट सिटी के तहत कर्ण स्टेडियम में बने 90 बेड के हाॅस्टल को उद्घाटन का इंतजार है। हाॅस्टल का निर्माण कार्य 2025 में पूरा हो चुका है। खिलाड़ियों को आवास की सुविधा के साथ बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए भी रहने की व्यवस्था है। स्मार्ट सिटी की ओर से कर्ण स्टेडियम में इस हाॅस्टल का निर्माण किया गया है। बिजली के लिए सोलर पैनल लगाए गए हैं।
महिला खिलाड़ियों के लिए भी हॉस्टल में अलग से सुविधाएं हैं। प्रतियोगिता के दौरान जिले में बने सरकारी स्कूलों में खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था जिला खेल विभाग की ओर से की जाती है। कई बार देखा गया है कि खिलाड़ी रात के समय आते हैं और उन्हें स्कूल ढूंढने में काफी दिक्कत होती है। खाने व पीने की भी काफी दिक्कत रहती है। खिलाड़ी रात के समय में इधर-उधर घूमते और अपने खाने का बंदोबस्त करते दिखाई देते हैं। कई बार उनके स्कूल स्टेडियम से काफी दूर होते हैं, जिस कारण वह प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लेट हो जाते हैं। इन सभी दिक्कतों के समाधान के लिए हॉस्टल का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खेल विभाग अधिकारी रणबीर सिंह रंगा ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तरह खिलाड़ियों की बेहतर सुविधाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया गया है। उम्मीद है कि इसे जल्द विभाग को हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें