फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर के 20 वार्डों के 585 किमी लंबे सीवरेज नेटवर्क की होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम 20 वार्डों के 585 किलोमीटर लंबे सीवरेज नेटवर्क की सफाई का अभियान शुरू करने जा रहा है। प्री-मानसून को ध्यान में रखते हुए यह अभियान वर्षभर जारी रहेगा। इसके लिए करीब दो करोड़ रुपये से एजेंसी नियुक्त की है। निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने से पुरानी व नई सीवरेज लाइन, मुख्य नालों के चोक और ओवरफ्लो होने की समस्या से शहरवासियों को राहत मिलेगी।
शहर में पिछले कुछ समय से कई इलाकों में सीवरेज चोक होने और गंदे पानी के ओवरफ्लो की शिकायतें मिल रही थीं। बारिश में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। अब सफाई अभियान में शहर की सभी कॉलोनियों के सीवरेज नेटवर्क की मशीनों से सफाई की जाएगी। मुख्य सीवरेज लाइनों के साथ-साथ छोटे-बड़े चैंबरों और निकासी के प्रमुख नालों से भी सिल्ट निकाली जाएगी।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों के अनुसार एजेंसी के पास अत्याधुनिक जेटिंग और सक्शन मशीनें, सिल्ट हटाने के उपकरण और डीजी सेट उपलब्ध होंगे। मशीन से अधिकांश काम होगा। करीब 17 लाख रुपये मासिक खर्च होंगे। जिन क्षेत्रों में बार-बार ब्लॉकेज की शिकायत आती है, वहां प्राथमिकता के आधार पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। हेल्पलाइन और शिकायत व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

स्वच्छता रैंकिंग पर रहेगा फोकस

नगर निगम का लक्ष्य इस अभियान के जरिए शहर को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करना भी है। विशेष रूप से वॉटर प्लस श्रेणी में उच्च रैंकिंग प्राप्त करने के लिए निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नियमित सफाई और ओवरफ्लो रोकने से न केवल नागरिकों को सुविधा मिलेगी बल्कि पर्यावरण और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन:
मानसून से पहले प्रमुख क्षेत्रों में सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा, ताकि जलभराव और गंदे पानी की समस्या न हो। शहरवासियों से अपील है कि वे सीवरेज में कचरा न डालें और सहयोग करें, जिससे निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे। -प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें