फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नेशनल हाईवे पर थार ने ली बाइक सवार की जान

Fri, 17 Oct 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



असंध। नेशनल हाईवे 709ए पर वीरवार दोपहर अलावला गांव के पास तेज रफ्तार थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार मोटरसाइकिल सवार को करीब 100 मीटर तक घसीटते चली गई। इस हादसे में 47 वर्षीय रामपाल शर्मा निवासी सालवन की मौके पर मौत हो गई। बाइक के पुर्जे सड़क पर बिखर गए। थार गाड़ी का अगला हिस्सा दूर जाकर गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी जलमाना से जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह टीम सहित पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने टोल प्लाजा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सड़क किनारे लगी निगरानी गाड़ी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की।
जांच अधिकारी ने बताया कि घायल रामपाल को एम्बुलेंस के जरिये करनाल के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मृतक के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




बेसुध होकर गिर पड़ी बेटी


पिता की मौत की खबर मिलते ही मृतक की बेटी फूट-फूटकर रोने लगी। बेटी बार-बार पापा, उठो पापा कहकर चिल्लाती रही और कई बार बेसुध होकर गिर पड़ी। लोगों ने कहा कि नेशनल हाईवे पर आबादी वाले क्षेत्रों और स्कूलों के सामने गतिरोधक (स्पीड ब्रेकर) नहीं बनाए जाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

रूप राणा अलावला ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद और असंध विधायक और करनाल के उपायुक्त तक को कई बार ज्ञापन दिया गया लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। पवित्र सिंह विर्क जलमाना और संदीप पाड़ा ने कहा कि जलमाना और अलावला क्षेत्र में हर दूसरे दिन कोई न कोई हादसा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें