फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बंदरों का आतंक, पुरानी अनाज मंडी में बुजुर्ग महिला पर किया हमला

Wed, 03 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मुलाना की पुरानी अनाज मंडी की गली से निकल रही महिला पर हमला करते बंदर। संवाद
विज्ञापन
मुलाना। कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बंदरों के हमले सामने आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन बेखबर है। मंगलवार की सुबह पुरानी अनाज मंडी में बंदरों ने 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला विद्यावती पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, बताया जा रहा है कि अब घायल महिला निजी अस्पताल में अपना उपचार करवा रही हैं।
विज्ञापन

झुंड ने किया हमला : यह हमला उस समय हुआ जब विद्यावती पुरानी मंडी की गली से निकल रही थीं, तभी अचानक बंदरों का झुंड ने उन पर झपट पड़ा और एक बंदर ने उन्हें बुरी तरह काट लिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया। बंदरों के हमले की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें