फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दस हजार पीएनजी कनेक्शन धारक लापता

Mon, 30 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शहर में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने के बाद करीब 10 हजार उपभोक्ताओं से बिना पते के प्रमाण और आधार कार्ड लिए ही उनको घरों पर मीटर लगा दिए। अब इनकी पहचान नहीं हो पा रही। अब आईजीएल सर्वे कराकर इनकी पहचान कराएगा। उपभोक्ताओं के डाटा पर उनकी पहचान के लिए डोर टू डोर सर्वे कराया जाएगा। इस बार आधार कार्ड के साथ उनका परिवार पहचानपत्र भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएफएससी मुकेश कुमार ने बताया कि सर्वे के दौरान यह देखा जाएगा कि किस घर में पीएनजी कनेक्शन लगा है, किन घरों में वह चालू नहीं है और किन उपभोक्ताओं के पास पीएनजी के साथ-साथ एलपीजी कनेक्शन भी हैं। उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन शुरू कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से प्लंबर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि तकनीकी कारणों से कनेक्शन चालू कराने में किसी तरह की दिक्कत न आए। जिन उपभोक्ताओं के घरों में पीएनजी कनेक्शन सक्रिय हो जाएगा, उनसे एलपीजी कनेक्शन वापस लिया जाएगा। इसके बाद वे सिलेंडर की रिफिल नहीं करा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें