फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में टैंपो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नीलोखेड़ी के पास बुधवार रात ट्रक की टक्कर से टैंपो पलट गया जिसमें सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। चालक को गंभीर हालत में मोहाली रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि असंध क्षेत्र के गांव अरड़ाना निवासी रोकी परिजनों के साथ टैंपो में साहा बीटा गांव की ओर सामान लेकर जा रहा था। रोकी के साथ उसके भाई परमजीत और पिता महेन्द्र भी सवार थे। जैसे ही वे रात एक बजे नीलोखेड़ी से आगे पहुंचे ट्रक ने टैंपो को टक्कर मार दी। रोकी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। ट्रक का नंबर और चालक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना पुलिस बुटाना ने मृतक के भाई शक्ति की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें