माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सावन माह के नौवें दिन शनिवार को बादलों की आवाजाही जारी रही। कभी तेज धूप ने सताया तो कभी बादलों के साथ चली हवा ने गर्मी से राहत दी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार तापमान और बढ़ने के आसार हैं। रविवार को बारिश की संभावना है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में अधिकतर किसानों ने धान की रोपाई कर दी है। शेष बचे किसान तेज बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि बिजली के ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं करनी पड़े। क्योंकि धान की फसल को ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। वहीं सावन के शुरुआती छह दिन लगातार बारिश होने से फसल को फायदा हुआ है।
इस सप्ताह ये रहेगा तापमान
दिन अधि./न्यून.
रविवार 35/28
सोमवार 35/28
मंगलवार 32/26
बुधवार 30/25
वीरवार 31/26
शुक्रवार 32/26
-तापमान डिग्री सेल्सियस में