फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फिर तापमान बढ़ने के आसार

Wed, 06 Mar 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी में मंगलवार को दिनभर मौसम खुश्क रहा। सुबह से ही धूप खिली लेकिन आसमान पर बादल भी छाए, जिन्होंने सूर्य की किरणों का रास्ता बाधित किया। तापमान में मंगलवार को हल्की गिरावट दर्ज की। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को भी बादलों की आवाजाही रह सकती है लेकिन अभी एक सप्ताह तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। जिसमें आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
सुबह से धूप खिली लेकिन हवाओं में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण ठंड बनी रही। दिनभर बादलों की आवाजाही रहने से धूप का असर भी नहीं दिखा लेकिन लोग धूप सेंकते नजर आए। केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम शाखा में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को 21.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी 5.8 से घटकर 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान अभी सामान्य से कम रह सकती है लेकिन बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अभी एक सप्ताह तक लगातार मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें