फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: और गिरा तापमान, सीजन की सबसे ठंडी रात... पारा <bha>@</bha>3.20

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। यह 24 घंटे में 0.8 डिग्री सेल्सियस और गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे रविवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई।
एक सप्ताह से ठंड का सितम जारी है। धूप निकलने के बावजूद कंपकंपी छूट रही है। ठंड के साथ घना कोहरा भी मुश्किलें बढ़ा रहा है। सोमवार को सुबह से शाम तक लोग ठंड से जूझते रहे। अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जोकि रविवार से तीन अंक अधिक था, इसके बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 13 जनवरी क लिए ऑरेंज अलर्ट है यानी आज तापमान और गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 11 बजे तक कोहरा रहा। शीतलहर चलने से लोग घरों और कार्यालयों में ठिठुरते रहे। हालांकि दोपहर में हल्की धूप निकलते ही लोग कार्यालयों से बाहर आ गए। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली, दोपहर 3 बजे के बाद ठंड फिर बढ़ गई। शाम को हाथ व पैर के सुन्न होने जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें