फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक घंटे की बारिश से गिरा तापमान, जलभराव से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
10.. ... नई अनाज मंडी में बारिश के पानी में पड़ी मक्का। संवाद
विज्ञापन
अनाज मंडी में खुले में पड़ी मक्का भीगी, धान की रोपाई कार्य हुआ तेज, आज भी छाएंगे बादल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सुबह एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जो कि 57.0 एमएम दर्ज की गई। जिससे तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई, इससे गर्मी से राहत तो मिली है, साथ ही किसानों ने धान की रोपाई का कार्य भी तेज कर दिया। हालांकि अनाज मंडी में सूखने के लिए खुले में डाली गई सैकड़ों क्विंटल मक्का भीग गई। शहर में कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बुधवार व वीरवार को भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
सोमवार की रात को हवाओं में ठंडक तो थी लेकिन मौसम का मिजाज खुश्क रहा पर मंगलवार की सुबह करीब चार बजे काले बाद घिरे और करीब तीन घंटे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। जिससे खासतौर पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने और पीछे वाली सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्ण कैनाल से एचएसवीपी कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर भी दिनभर जलभराव रहा। वसंत विहार की गलियों में शाम तक पानी भरा रहा। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में गन्ने की फसल को बड़ा लाभ पहुंचा तो किसानों ने धान की रोपाई का कार्य भी तेज कर दिया।
विज्ञापन

सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार के 5.2 डिग्री सेल्सियस से कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.0 दर्ज किया गया, ये भी सोमवार से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। 57.0 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे जून माह की कुल बारिश 58.6 एमएम हो गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि बुधवार और वीरवार को भी आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, कहीं कहीं बूंदाबांदी तो कहीं कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।


पानी के तेज बहाव से कटी समौरा-चूरनी सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी

इंद्री। मंगलवार सुबह तेज बारिश के चलते समौरा से चूरनी जाने वाली सड़क टूट गई। जिससे कई गांवों का संपर्क आपस में कट गया। गनीमत यह रही कि कटाव के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही न के बराबर थी जिस वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
सड़क टूटने की खबर मिलते ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। स्थानीय अमृत लाल व सुनील ने बताया कि सुबह आई बारिश का पानी खेतों को लबालब करने के बाद सड़क के किनारे पहुंचा तो हल्का हल्का रिसाव शुरू हो गया। आस-पास के किसानों ने मिट्टी डालकर उस पानी के रिसाव को बंद करने का प्रयास किया लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण मिट्टी धंसती चली गई। जिसके चलते सड़क टूट गई। विभाग के अधिकारी कई घंटे बीत जाने के बाद मौके पर पहुंचें परंतु तब तक पानी सड़क के साथ लगते खेतों में भर गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई सुरेंद्र राणा ने बताया कि सुबह के समय ग्रामीणों की सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रिसाव को रोकने के लिए मिट्टी के कट्टों का प्रयोग किया गया लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि वो मिट्टी के कट्टों को भी बहाकर ले गया। बहाव कम होने पर सड़क के निचले हिस्से में फिलहाल पाइप को लगाया गया है। सड़क दोबारा न टूटे इसके लिए पाइप लगाकर शीघ्र ही सड़क को ठीक कर दिया जाएगा।

10.. ... नई अनाज मंडी में बारिश के पानी में पड़ी मक्का। संवाद

10.. ... नई अनाज मंडी में बारिश के पानी में पड़ी मक्का। संवाद

10.. ... नई अनाज मंडी में बारिश के पानी में पड़ी मक्का। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें