फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शीतलहर से गिरा तापमान, ठिठुरन ने सताया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लगातार छठे दिन सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंचीं, दिनभर बादल छाए रहे और शीतलहर जारी रही। परिणाम ये रहा कि तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
ठिठुरन बढ़ जाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिसका असर बाजार, यातायात व्यवस्था पर भी देखा गया। मौसम विशेषज्ञों को वीरवार से मौसम में सुधार की संभावना है लेकिन शीतलहर जारी रह सकती है।
विज्ञापन

बुधवार अलसुबह नहर वाले क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर अधिक धुंध देखा गया हालांकि शहरी क्षेत्र में कोहरा कम ही रहा। पिछले शुक्रवार और शनिवार को बारिश हुई थी, इसके बाद बारिश तो नहीं हुई लेकिन बादलों का डेरा लगातार बना हुआ है। यही कारण है कि बुधवार को लगातार छठे दिन सूर्य की किरणें जमीन पर नहीं पहुंचीं।
बादलों की आवाजाही के बीच सूर्य अठखेलियां करते दिखे। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 कम है तो न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस है लेकिन मंगलवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान दो व न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।
शीतलहर चौथे दिन भी लगातार जारी रही, जिसके कारण दिन के समय में भी ठिठुरन रही जो रात को और बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें