फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शादी का झांसा देकर किशोरी को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी में युवक ने शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय लड़की को अगवा कर लिया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर की एक काॅलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की 16 जून को किसी काम से घर से बाहर गई थी मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को बिहार निवासी रूपेश पासवान शादी का झांसा देखकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें