संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर पतंजलि योग समिति की और विभिन्न जगहों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को इंद्री के मुरादगढ़ गांव में समिति ने योग शिविर लगाया। इस दौरान योग साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया।
पतंजलि योग समिति से योग आचार्य डॉ. संदीप ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिला करनाल के आठ खंडों में मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। 29 मई से अलग-अलग जगह पर योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास के शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हम अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। योग हमारी प्राचीन पद्धति है। योग हमें कुशल योग शिक्षक के द्वारा सीखना चाहिए। स्वामी रामदेव ने योग और आयुर्वेद के बारे में प्रचार प्रसार करके एक अलख जगाने का कार्य किया है। मौके पर पूर्व महिला जिलाध्यक्ष राजरानी, बलराज, जयपाल, कंवर पाल, सुनील व अनिल मौजूद रहे।