फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: सदर बाजार में किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर की दूसरी मंजिल पर अचेत अवस्था में मिला

Sat, 28 Nov 2026 12:14 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल में आठवीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला नक्ष शाम को पतंग उड़ाने और टहलने के लिए घर की छत पर गया था। वहां बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर बाजार क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर घर की दूसरी मंजिल पर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे नीचे लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान नक्ष उर्फ ऋषभ के रूप में हुई है। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम को नक्ष टहलने और पतंग उड़ाने के लिए घर की छत पर गया था। जाते समय दादी ने उसे छत से सूखे कपड़े उतार लाने के लिए कहा था। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं लौटा तो काम से घर आए दादा को उसे देखने के लिए छत पर भेजा गया। वहां किशोर को अचेत अवस्था में देखकर दादा ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे लेकर आए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

दादा और चाचा के अनुसार, नक्ष संयुक्त परिवार में सभी का लाड़ला था। उसके पिता लकवाग्रस्त हैं और परिवार में एक बहन भी है। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों का कहना है कि वह सामान्य रूप से खुश रहता था और किसी परेशानी या तनाव की जानकारी उन्हें नहीं थी। ऐसे में उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें