फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कुचला किशोर, मौत

Thu, 24 Jul 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी चौक के समीप वीरवार सुबह ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक ग्यारहवीं का छात्र था। ट्रक चालक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गया और युवक का शव सड़क पर आधे घंटे तक पड़ा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और तब तक वहां पर जाम से वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
विज्ञापन


वाहनों को डायवर्ट करवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जांच अधिकारी हरिकृष्ण ने बताया कि मृतक प्रतीक शर्मा के पिता मांगेराम ने बयान दिए हैं कि प्रतीक शर्मा (16) एसडी मॉडल स्कूल में 11वीं कक्षा में मेडिकल का छात्र था।
विज्ञापन


वह शिव कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं और मूल रूप से असंध के समीप गांव राहड़ा के रहने वाले हैं। वीरवार को प्रतीक शर्मा शिव कॉलोनी से बसस्टैंड पर उसके पिता मांगेराम शर्मा को छोड़ने जा रहा था। उसके पिता मांगेराम हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो में कार्यरत हैं।

बाइक उसके पिता चला रहे थे और वह पीछे बैठा था। कैथल पुल से उतरने के बाद और हांसी चौक से पहले ही पीछे से ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। इससे वह बाइक के साथ गिर गए और प्रतीक के ऊपर से ट्रक उतर गया। इस दौरान उसके पिता का बचाव हो गया।

ट्रक की टक्कर से जोर की आवाज हुई, जिससे लोग सहम गए और सभी लोग बचाव की तरफ दौड़े, लेकिन मौके पर ही प्रतीक की मौत हो चुकी थी। दूसरी तरफ घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हांसी चौक से कैथल पुल के बीच में डिवाइडर बने हैं। डिवाइडर के कट से निकालने के चक्कर में वह ट्रक की चपेट में आया है। घटना के बाद युवक के ऊपर ही बाइक पड़ी थी।

अब रह गया इकलौता सहारा  
प्रतीक शर्मा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां आंसू नहीं रोक पा रही है और रोते हुए उसकी हर बात को बार-बार दोहरा रही है। सभी उनको दिलासा देने में लगे हैं, लेकिन वह बार-बार एक ही बात कह रही है कि हे भगवान उसकी जगह मुझे उठा लेते। मांगेराम का चार सदस्यों का परिवार था। अब मांगेराम के एक बेटा रह गया है और वह भी आंसू नहीं रोक पा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें