फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय मुकाबले के लिए बनारस पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। 68वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा की टीम बनारस पहुंच गई है। पहले दिन केवल खेलों का आगाज किया गया। करनाल से भी कई खिलाड़ी पहुंचे हैं। अंडर-14 लड़के और लड़कियों की टीम के बनारस पहुंचने पर अधिकारियों द्वारा टीमों का जोरदार स्वागत किया गया।
दल का नेतृत्व करनाल के एईओ संदीप खत्री द्वारा किया जा रहा है। लड़कों की टीम के कोच राकेश राठी व प्रबंधक समीर पॉल हैं, लड़कियों के कोच पिंकी व मैनेजर सुमन हैं। हरियाणा के लड़कों का पहला मैच दिल्ली से होना है। जबकि लड़कियों का पहला मुकाबला पंजाब के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए हरियाणा के खिलाड़ियों का सात दिवसीय शिविर करनाल में आयोजित किया गया था। जोकि आठ दिसंबर को संपन्न हुआ। इसी दौरान ही टीम का चयन किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें