फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में पढ़ते हुए बच्चे स्वस्थ रहें और उनकी सामाजिक सुरक्षा भी बनी रहे। अब शिक्षक इसका ध्यान रखेंगे। मापदंडों और बच्चों से जुड़े कानूनों की शिक्षकों को जानकारी हो इसके लिए समग्र शिक्षा परियोजना के तहत शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल सेफ्टी एंड सिक्योरिटी कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके तहत कलस्टर के अनुसार प्रत्येक शिक्षक को बीमारी से बचाव के टिप्स और कानूनों की जानकारी दी जा रही है। वीरवार को भी अलग-अलग कलस्टर में ऑनलाइन कई कार्यशालाओं का आयोजन हुआ। जिसमें विशेषज्ञ अलग-अलग विषय पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षकों को पॉस्को एक्ट, साइबर सिक्योरिटी, पुलिस का रोड सेफ्टी में क्या रोल होता है, साइबर सिक्योरिटी, कोरोना महामारी से बचने के नियम, प्राथमिक उपचार, ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों व शिक्षकों को क्या ध्यान रखना चाहिए आदि विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जा रही है। करनाल में जीएसएसएस उचाना, जीएसएसएस दरड़ और बीड़ में कार्यशाला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें