फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का पार्क बदहाल, लोग परेशान

Sun, 21 Dec 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में टूटा बेंच। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। वार्ड-10 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-13 के ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पार्क बदहाल है। यहां पार्क में न तो लाइट जलती है और न ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त है। यहां सैर करने आने वाले लोगों को इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
लोगों का कहना है कि यहां ओपन एयर जिम के कुछ उपकरण टूटे हुए हैं और झूलों में भी जंग लगा है। यह पार्क सोसायटी के प्रधान के घर के ठीक सामने है। इसके बावजूद पार्क का यह हाल देखकर लापरवाही का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

- पार्क में लगे गंदगी के ढेर
कॉलोनीवासी भट्टी ने बताया कि इस पार्क में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। इसे हटवाने के लिए कई बार शिकायत की लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। पार्क में पेड़ों की कटाई भी काफी महीनों से नहीं की गई है।

- झूलों में लगा जंग, बेंच टूटी
रवि बजाज का कहना है कि इस पार्क में बच्चों के लिए लगाए गए झूले में जंग लगा हुआ है। इसके अलावा यहां बेंच भी टूटे हुए हैं, जिससे सबसे ज्यादा बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कत हो रही है।
- देखरेख के अभाव में बदहाल

कॉलोनीवासी विवेक ने बताया कि इस पार्क की देखरेख नहीं की जा रही है। इसलिए इसका हाल बेहद खराब हो गया है। पार्क की लाइट भी नहीं जल रही है, जिससे शाम के समय लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन



ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कुल सात पार्कों में से तीन पार्क नगर निगम के अधीन हैं और चार एसोसिएशन के अंतर्गत आते हैं। पार्कों में टूटे हुए बेंचों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द ही इनकी मरम्मत की जाएंगी और कुछ नई बेंच भी लगवाई जाएंगी। पार्क से कूड़ा उठवाने का काम ओल्ड हाउसिंग बोर्ड का है, जो फंड के अभाव में अभी नहीं उठवा पा रही है।
- वीर विक्रम, पार्षद वार्ड-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें