फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सोहन लाल डीएवी स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस

विज्ञापन
शहर के सोहन लाल डीएवी स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ​शि​क्षिकाएं। स्कूल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के सोहन लाल डीएवी स्कूल में शिक्षक दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या नीरू अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर और अध्यापिकाओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने भाषण, कविता व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आभार जताया। शिक्षकों ने प्रतियोगिताओं का आनंद लिया और बच्चों को अनुशासित रहने की प्रेरणा दी। संवाद
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मीनल प्रथम
अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मीनल प्रथम, दिव्या द्वितीय व मुश्मिका तृतीय रहीं। सत्र 2026-27 के लिए अनन्या को मेंटल हेल्थ क्लब का अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर बल दिया। संवाद

जफरपुर के सरकारी स्कूल में मेधावी छात्र सम्मानित
बराड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जफरपुर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य योगिंद्र सिंह व स्टाफ ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विभिन्न विषयों में मेरिट पाने वाले मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन


शिक्षकों को दीं शुभकामनाएं
अंबाला। छावनी में श्री सनातन धर्म सभा द्वारा बीपीएस प्लेनेटोरियम में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभा द्वारा संचालित विद्यालयों के शिक्षकों ने गायन, नृत्य व मनोरंजक खेलों का आनंद लिया। सभा प्रधान प्रमोद गर्ग व महासचिव सुधीर बिंदलस ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और सभी को सम्मानित किया। संवाद

शहर के सोहन लाल डीएवी स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाएं। स्कूल

शहर के सोहन लाल डीएवी स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाएं। स्कूल

शहर के सोहन लाल डीएवी स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाएं। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें