गांव पोंटी में लंगर लगाते श्रद्धालु। संवाद
मुलाना। संत शिरोमणि संत रविदास जी महाराज के 649 वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गांव पोंटी की मंदिर कमेटी एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित धीन गांव में चाय व ब्रेड का लंगर लगाया गया। ग्रामीणों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। लंगर के दौरान राजमार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को प्रेमभाव से चाय व ब्रेड का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने बताया कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करती हैं। संवाद
गांव पोंटी में लंगर लगाते श्रद्धालु। संवाद