फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हवन में श्रद्धालुओं ने डाली आहुति

Sun, 18 Jan 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सरस्वती महोत्सव के अवसर पर दयाल सिंह कॉलेज यूथ वेलफेयर व सांस्कृतिक समिति की ओर से भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर तन्नू, दूसरे पर भूमिका व सिमरन तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में मन्शा पहले, गायत्री दूसरे व तीसरे स्थान पर शिखा रहीं। प्राचार्या डॉ. आशिमा गक्खड़ ने कहा कि प्रभावी भाषण में विचारों की स्पष्टता, तार्किक संरचना, मौलिकता व आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति अत्यंत आवश्यक होती है। डॉ. सुभाष सैनी ने आलोचनात्मक चिंतन, संप्रेषण कौशल एवं नागरिक चेतना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें