फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक 4.11 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ रोड पर एक टैक्सी चालक पंजाब के व्यक्ति को उतारकर उसका 4 लाख 11 हजार 400 रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। जिसमें उसके दस्तावेज भी थे। सेक्टर 32 33 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर टैक्सी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंजिंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव मुजाफत डाक बेला थाना श्री चमकौर साहिब जिला रोपड़ पंजाब का रहने वाला है। 12 जून को अपने घर से कार लेकर यूपी के लिए निकला था। रास्ते में कार खराब हो गई तो उसने सरहिंद के पास एक टैक्सी किराए पर की और यूपी के लिए चल पड़ा। यह टैक्सी उसने रात करीब 11:00 बजे किराए पर की थी। 13 जून सुबह लगभग 2:00 बजे जब करनाल पहुंचा, मेरठ रोड पर टैक्सी चालक ने टैक्सी रोक ली और लघुशंका के लिए चला गया। इस दौरान वह भी टैक्सी से उतरकर लघुशंका के लिए निकल गया। तभी टैक्सी चालक टैक्सी लेकर फरार हो गया। टैक्सी में उसका बैग रखा था जिसमें 4,11,400 रुपये और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। वहीं उसमें पत्नी का एटीएम, स्कूल का एटीएम, लाइसेंस, पहचान पत्र आदि दस्तावेज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें