फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टाटा मैजिक ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल

Tue, 10 Mar 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित शास्त्री कॉलोनी के पास सोमवार एक टाटा मैजिक चालक ने ओवरटेक करते समय एक्टिवा सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सुंदर नगर निवासी बृजभूषण को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। घायल बुजुर्ग ने बताया कि वह अंबाला कैंट में सब्जी लेने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह शास्त्री कॉलोनी के पास पहुंचे तो पीछे से टाटा मैजिक ने टक्कर मार दी। पड़ाव थाना पुलिस ने मौके से फरार हुए टाटा मैजिक की तलाश शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन


शोरूम की छत की ग्रिल काटकर कॉपर की तार चोरी

अंबाला सिटी। कंच घर स्थित कालड़ा सेल्स की दुकान को रविवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान की छत की ग्रिल काटकर लाखों रुपये के कॉपर की तार व अन्य उपकरण चुरा ले गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पर शोरूम मालिक प्रवीन कालड़ा को चोरी का पता चला। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने छत के रास्ते से प्रवेश किया था। उन्होंने छत की ग्रिल काटी और सीधे भीतर दाखिल हुए। दुकान के सभी दराज व लॉकर के ताले तोड़े गए। पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें