फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 12938 लड़कियों को टीका लगाने का लक्ष्य

विज्ञापन
एचपीवी वैक्सीन को लेकर बैठक को संबो​धित करते एडीसी राहुल । प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर करनाल। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन के संदर्भ में वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला प्रशासन की बैठक हुई। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. राहुल रईया ने ब्लाॅक अनुसार टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। डाॅ. रईया ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ऐसी महिला प्राचार्यों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराएं जो व्यक्तिगत रुचि लेकर 14-15 साल की छात्राओं को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर सकें। अब तक जिले में 3600 लड़कियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। लक्ष्य 12938 लड़कियों को वैक्सीन लगाने का है।
विज्ञापन


इसमें बीडीपीओ को निर्देश दिए गए कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से तालमेल कर ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। पीएचसी स्तर पर तैनात डाक्टरों से कहा कि जिन गांवों में अब तक वैक्सीन लगाने की प्रगति संतोषजनक नहीं है। वहां आशा वर्कर के साथ खुद दौरा कर छात्राओं और उनके अभिभावकों से बात करें और उनकी भ्रांतियों को दूर करें। वैक्सीन के सकारात्मक परिणामों के बारे में लोगों को बताएं।
उन्होंने कहा कि वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। सरकार द्वारा लड़कियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लड़कियां देश का भविष्य हैं और इन्हें स्वस्थ व सुरक्षित रखना प्रशासन के साथ-साथ समाज की भी जिम्मेदारी है। सीएमओ डाॅ. पूनम चौधरी ने बताया कि जिन लड़कियों को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक कहीं से भी कोई नकारात्मक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसमें उप सिविल सर्जन डाॅ. शशि गर्ग, डाॅ. सारिका, डाॅ. नीरू, डाॅ. गोविंद, बीईओ संजीव कुमार, धर्मवीर सिंह, बीडीपीओ साहब सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें