फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका में तरावड़ी के युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- हादसे के वक्त सुखबीर फोन पर पिता से कर रहा था बात और अनियंत्रित हो गया ट्रॅाला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अमेरिका में हुए सड़क हादसे में तरावड़ी के सौंकड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय सुखबीर सिंह वडैच की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुखबीर चार साल से अमेरिका के सियाटिन में रह रहा था और ट्राॅला चलाने का काम करता था। उसके भाई भी वहीं अपने परिवार समेत रहते हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सुखबीर फोन पर अपने पिता से बात कर रहा था। इसी दौरान ट्राॅला अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे ट्राॅले का डीजल टैंक फट गया और ट्राॅले में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सुखबीर ट्राॅले का कांच तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह जान नहीं बचा पाया और अंदर ही जलकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सुखबीर की बहन की शादी तीन माह पहले ही हुई थी और वह इंग्लैंड चली गई थी। जैसे ही बहन को भाई की मौत की खबर मिली, वह तुरंत भारत लौट आई। भाई के निधन से सदमे में आई बहन बार-बार बेसुध हो रही है और अपने घर तक जाने को तैयार नहीं हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सुखबीर का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि परिजन अंतिम बार बेटे के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें