विकास कार्यो का शुभारंभ करते विधायक भगवानदास कबीरपंथी। संगठन
तरावड़ी। भगवान दास कबीरपंथी ने सोमवार को नगर के विभिन्न वार्डों में 1.98 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड-11 में मैस्टिक एस्फाल्ट सड़क निर्माण, विभिन्न वार्डों में सड़कों व नालियों की मरम्मत, बॉक्स टाइप आरसीसी ड्रेन का निर्माण, करनाली गेट क्षेत्र में योगा शेड व स्टील रेलिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड-4 में सड़क व ड्रेन निर्माण, सरकारी स्कूल के पास चौपाल का निर्माण, वार्ड-9 में सड़क निर्माण, वार्ड-3 में विभिन्न सड़कों व नालियों की मरम्मत, वार्ड-5 में सामुदायिक केंद्र में किचन व स्टोर रूम का निर्माण और वार्ड-6 में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। पालिका अभियंता राजकुमार, नपा अध्यक्ष वीरेंद्र बंसल, सचिव अजीत कुमार, पार्षद ओमप्रकाश मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद