तरावड़ी डॉ कैलाश गर्ग वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी बच्चों को प्रमाण पत्र देते हुए। संवाद
तरावड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने एचपीवी टीकाकरण अभियान में निर्धारित 310 लाभार्थियों में से 280 का टीकाकरण कर 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त किया गया। यह अभियान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश गर्ग के नेतृत्व में चलाया गया था। अभियान किशोरी लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से चलाया गया। इस उपलब्धि से क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है और लोगों में टीकाकरण के लिए सकारात्मक रुझान देखने को मिला है। संवाद