हवन में आहुतियां डालते भारत विकास परिषद् कर्ण शाखा के सदस्य। स्वयं
करनाल। सेक्टर-13 आर्य समाज मंदिर में मंगलवार को मातृ दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद कर्ण शाखा परिवार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दाैरान मां की महिमा पर भजन व कविता पाठ और मातृ सम्मान पर गतिविधियां आयोजित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ व वैदिक मंत्र उच्चारण व सामूहिक आहुति के साथ की गई। शाखा सचिव डाॅ. प्रिंसी चौहान ने व संयोजक भावना कपूर ने मां की महिमा पर अपने विचार रखे व कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उपहार भेंट कर स्मृति चिन्ह दिए गए। डॉ. आशीष पसरीचा, शाम बत्रा, डॉ. जितेंद्र कालिया, डाॅ. गुलशन गुलाटी, डॉ. नरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद