संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला टेपबॉल संघ की ओर से जिला स्तरीय ट्रायल के प्रथम चरण का आयोजन शनिवार को सीवन स्पोर्ट्स अकादमी में किया गया। यह ट्रायल दो चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका दूसरा चरण 12 अप्रैल (रविवार) को आयोजित होगा। संघ की सचिव रितु गंगोरिया ने यह जानकारी दी।
ट्रायल के बाद लड़कों और लड़कियों की उन्होंने बताया कि जिला चयनित
खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय जूनियर टेपबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में कैथल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 18 व 19 अप्रैल को सीवन के दशहरा मैदान में होगी।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में मदर प्राइड स्कूल चीका, स्पोर्ट्स अकादमी प्योदा, सोगल और खरकां से लगभग 60 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया। जिला टेपबॉल संघ की ओर से चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी कोच सुदर्शन को सौंपी गई है, जिनकी देखरेख में दोनों चरणों के ट्रायल संपन्न होंगे। इस अवसर पर सुरेश भट्ट, विनोद प्योदा, पीटीआई संगीता, अंजली, रामनिवास मौजूद रहे।