फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जले शवों पर तांत्रिक क्रिया करते पकड़ा

Sat, 27 Jun 2015 01:02 AM IST
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के अंधेरे में गांव कैरवाली में श्मशान घाट में जले हुए शवों पर तांत्रिक विद्या करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसे बाद में पुलिस ने छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और रात को ही भारी संख्या में ग्रामीण श्मशान एकत्रित हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव कैरवाली के श्मशान घाट में  वीरवार रात को तीन व्यक्ति जले शवों से तांत्रिक विद्या कर रहे थे। किसी राहगीर ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया। राहगीर ने इसकी सूचना गांव में ग्रामीणों को दी। भारी संख्या में ग्रामीण श्मशान घाट पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख तांत्रिक विद्या करने वाले व्यक्ति फरार हो गए, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति शिव कुमार को ग्रामीणों ने काबू कर लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्त में लिया। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट में तांत्रिक विद्या होने से गांव में अकाल मौतें हो रही हैं। मधुबन पुलिस प्रभारी वसीम अकरम ने बताया कि शिव कुमार को काबू किया गया था, लेकिन गांव की समिति ने इस प्रकार का मामला न होने की बात कही है। इसी कारण उसे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें