करनाल। दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे तरावड़ी के पास फेविकोल से भरा टैंकर ट्रॉली समेत पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से केमिकल का रिसाव शुरू हो गया और सड़क किनारे तक फेविकोल फैल गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक या किसी राहगीर को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
फेविकोल से भरा टैंकर पानीपत से काला अंब की ओर जा रहा था। तरावड़ी के पास अचानक ट्रॉली को जोड़ने वाली मुख्य पिन टूट गई। इससे ट्रक का अगला हिस्सा आगे निकल गया, जबकि पीछे की ट्रॉली टैंकर समेत असंतुलित होकर हाईवे पर पलट गई। तरावड़ी थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि टैंकर और ट्रॉली को क्रेन की मदद से हटवाया गया।