फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तनिष्का खत्री ने अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
पदक दिखाती ​खिलाड़ी तनिष्का। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तलवारबाजी की खिलाड़ी तनिष्का खत्री ने अंतरराष्ट्रीय अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने नाइजीरिया के लागोस शहर में आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला इपी की व्यक्तिगत स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। यह प्रतियोगिता 9 अगस्त से 14 अगस्त तक चल रही है।
तनिष्का ने प्रतियोगिता के शुरुआती चरणों से ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने तेज-तर्रार वार और रक्षात्मक रणनीति से विरोधियों पर बढ़त बनाए रखी। फाइनल मुकाबले में उन्होंने धैर्य और सटीक निशानों से विपक्षी खिलाड़ी को हराया। तलवारबाजी के कोच राजकुमार ने इस जीत को बड़ी प्रेरणा बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले और प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। राजकुमार ने बताया कि पिछले महीने तनिष्का ने पहली बार शीर्ष 60 में जगह बनाई थी। सीनियर विश्व चैंपियनशिप के मुख्य दौर में पहुंचकर उन्होंने 43वीं रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन

भारतीय फेंसिंग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि
कोच राजकुमार के अनुसार, सीनियर विश्व चैंपियनशिप के मुख्य दौर में पहुंचना भारतीय फेंसिंग के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। तनिष्का ने इसमें 43वीं रैंक हासिल की थी। उनकी यह सफलता देश में तलवारबाजी के बढ़ते स्तर को दर्शाती है। यह युवा एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें