फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: फाइनल में तनीष और परनीत ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार आयु वर्ग के 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार आयु वर्ग के मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबले में तनीष ने समर को हराया जबकि लड़कियों के फाइनल मुकाबले में परनीत ने रिदम को शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 11 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्रोया ने लविशा को मात दी। नौ आयु वर्ग में मीरा ने अनवी को हराया। 17 आयु वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में रिदम ने कृतिका, परनीत ने अविका को हराया। प्रतियोगिता में दूसरे दिन 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान नौ, 11, 15 व 17 आयु वर्ग के मुकाबले हुए। इस मौके पर प्रधान रमन बंसल, महासचिव दीपक पंडित, हरीश मक्कड़, पूर्व खेल अधिकारी गुरमीत सिंह, अंजली शर्मा, रवि भाटिया, प्रदीप चीमा, पुनीत, योगेश अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के पहले दिन के नतीजे
लड़कियों के 15 आयु वर्ग एकल मुकाबले : कृतिका ने धनेय, प्रीकांक्षा ने अनवी, गिन्नी ने उन्नति को हराया।

लड़कों के मुकाबले : श्रोया ने दैविक, नमन वालिया ने मनवीर सिंह, अर्पित गुप्ता ने वंश को पराजित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें