फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रतिभावान युवाओं को मिलेगा लाभ, मिलेंगे ईमानदार अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक परीक्षा विधेयक-2024 लोकसभा में पेश करने का स्वागत, युवा बोले- प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी पर लगेगी लगाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल व अन्य गड़बड़ियां रोकने के लिए लोक परीक्षा विधेयक 2024 लोकसभा में पेश किया गया है। जिसके तहत परीक्षा में गड़बड़ी व पेपर आउट करने पर अधिकतम 10 साल की सजा और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले का युवाओं ने स्वागत किया है।
युवाओं का मानना है कि चंद प्रतिभागी नकल व अन्य अनियमितताओं के जरिये परीक्षा पास कर लेते हैं मगर प्रतिभावान युवा पीछे रह जाते हैं। वहीं जो युवा नकल के दम पर परीक्षा पास करेगा उससे अफसर बनने के बाद ईमानदारी की उम्मीद नहीं की जा सकती। यह व्यवस्था बहुत पहले ही सरकार को करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

मास्टर इन लॉ की छात्रा शिल्पी ने इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि जो प्रतिभागी कई कई साल मेहनत करते हैं। उनको इसका पूरा लाभ मिलेगा और अच्छे प्रतिभागी निखर कर आएंगे। चंद लोगों द्वारा लालच में की गड़बड़ी मेहनतकश लोगों को बहुत भारी पड़ती है।

पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय के बीकॉम के विद्यार्थी राहुल का कहना है कि लोक परीक्षा विधेयक काबिले तारीफ है, अब गड़बड़ी करने वालों में भय पैदा होगा। सभी छात्र इसका स्वागत करते हैं और इससे पढ़ाई करने वाले प्रतिभागियों को बहुत लाभ होगा।

पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय के बीकॉम के विद्यार्थी अमन ने बताया कि नकल करने वाले प्रतिभागी हमेशा आगे निकल जाते थे और मेहनत करने वाले रह जाते थे, इस विधेयक से वास्तव में मेहनत करने वाले विद्यार्थियों को बड़ा लाभ पहुंचेगा, उनकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और देश को ईमानदार अफसर भी मिल सकेंगे।

पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय के बीकॉम के विद्यार्थी रविंद्र ने कहा कि इस विधेयक से गरीब परिवार के प्रतिभागियों को पूरा लाभ मिलेगा, क्योंकि अमीर लोग पैसा देकर परीक्षा पास कर लेते थे। इस विधेयक के पास होने पर नकल पर अंकुश लगेगा और अच्छे प्रतिभागी समाज में सेवा कर सकेंगे।
विज्ञापन


यूपीएससी की तैयारी कर रही आकी दत्ता ने बताया कि सरकार का फैसला अच्छा है। इस फैसले से जहां देश को ईमानदार व अच्छे अधिकारी मिलेंगे वहीं जनता को अच्छी सेवा दे पाएंगे, भ्रष्टाचार पर भी रोक लग सकेगी। क्योंकि जो खुद नकल करके अधिकारी बनेगा उससे ईमानदारी व बेहतरी की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें