माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राज्य स्तरीय ड्रेगन बोट प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हुआ। भाखड़ा नहर स्थित क्लब में प्रतियोगिता के पहले दिन केवल दो मुकाबले हुए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला ने शिरकत की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मुकाबले शुरू कराए। साथ ही बोट में बैठकर खिलाड़ियों से खेल की बारीकियां समझी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सिंचाई विभाग से क्लब को स्थायी अनुमति दिलाकर यहां इस खेल का क्लब स्थापित कराएंगे। साथ ही खिलाड़ियों को जरूरी उपकरण भी मुहैया कराए जाएंगे। ताकि खिलाड़ियों की प्रतिभा और निखरे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासचिव कुलदीप सिंह सोलंकी और कोच मनजीत सिंह ने की। उन्होंने कहा कि नौ से 12 फरवरी तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता भोपाल में होनी है, इसके लिए हरियाणा की टीम में खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इस अवसर पर महेश बठला, संजय मदान, वंशुल, दीक्षा और राजू मौजूद रहे। ब्यूरो