संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री खाटू श्याम मंदिर में गोयल परिवार की ओर से श्री शिव पुराण कथा में कथा व्यास आशीष सागर स्नेही बंधु ने जब श्री राम जी हमारे सब काम कर रहे है, हम राम के सहारे आराम कर रहे है भजन गाया तो पूरा पंडाल खुशी में झूम उठा। आज सोशल मीडिया पर कुछ लोग प्रचार कर रहे है कभी भी पूजा पाठ नहीं करना चाहिए, चंद पैसों के लिए आज अपने भगवान को छोड़ दूसरा धर्म अपना रहे है, जो गलत है वो न तो इधर के रहता है ना उधर के रहते है।
कथा व्यास ने कहा कि भगवान का नाम लेने से शांति मिलती है न की बातें करने से। हमें ये खाना, ये पीना, ये सभी शरीर की इच्छाएं है। पहले इन्हें खत्म करो और शिव नाम सुमिरण करो। उन्होंने कह कि भोले नाथ का नाम है आशुतोष, आशु मतलब शीध्र, तोष मतलब प्रसन्न यानी बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले है भोले बाबा।
स्नेही बंधु ने आगे बताया कि हम कर्म को तो प्राप्त कर लेते है पर उन कर्म पर बने रहना मुश्किल है। प्रभु कृष्ण को पाने के लिए सुदामा बनना जरूरी है, तभी प्रभु की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि जब आप किसी मंदिर, भगवान के दर्शन करने, गुरु से मिलने जाओे, माता-पिता से मिलने जाओ हमेशा छोटे बनकर जाओं, इससे आपको सब कुछ प्राप्त होगा। हमें कभी भी दान बताकर नहीं करना चाहिए। इस मौके पर रामधन गोयल, राधे श्याम, नरेश, नीरज, दीपक, अंजु, आरुषी, पुष्कर सिंगला आदि मौजूद रहे।