फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर सड़क पर लेटा, लग गया जाम

Mon, 14 Oct 2013 09:59 PM IST
अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के तरावड़ी में नगर पालिका रोड पर सोमवार की दोपहर एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान इस शराबी ने दुकानदारों से गाली गलौच किया और सड़क के बीच लेट कर सड़क को जाम तक कर दिया।
विज्ञापन


दुकानदार बार-बार तरावड़ी थाना व थाना प्रभारी के पास फोन करते रहे, लेकिन पुलिस की ओर से किसी प्रकार का सहयोग मार्केट के दुकानदारों को नहीं मिला।

मार्केट के दुकानदार सतपाल का कहना है कि दोपहर करीब एक बजे एक शराबी मार्केट में पहुंचा और दुकानदारों से गाली गलौच करने लगा। जब दुकानदारों ने शराबी से वहां से जाने के लिए कहा तो वह सड़क पर लेट गया और इस दौरान वहां से गुजरने वाली स्कूल बसें व अन्य वाहन जाम में फंस गए।

कई लोगों ने मिलकर इस शराबी को सड़क के किनारे किया और यातायात को सामान्य किया।  दुकानदारों में पुलिस के प्रति गहरा रोष है। एक अन्य दुकानदार अशोक कुमार ने कहा कि शराबी ने जिस तरह दुकानदारों को परेशान किया और दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें