करनाल। बेलारूस घुमने गए युवक को बंधक बनाकर मां से रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है।
पीड़ित मां ने डेढ़ लाख रुपये आरोपियों को भेज भी दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-4 निवासी नीलम ने बताया कि उसका बेटा 24 वर्षीय ध्रुव रूस घूमने के लिए गया था तो वहां से बेलारुस चला गया था।
पांच से छह दिन पहले उसके व्हटसअप पर कॉल आई। जिसमें उसने बताया कि उसे कमरे में बंद किया हुआ है। छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये मांग रहे हैं। कमरे में अन्य युवकों की भी आवाज आ रही थी। वह डर और उसने कहा कि वह डेढ़ लाख रुपये दे देगी।
उसने उनके बताए हुए बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपये डलवा दिए। इसके बाद उसके पास दोबारा कॉल आई और उन्होंने 10 लाख रुपये मांगे। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के एक व्यक्ति को उसके पास भेजेंगे। उसे साढ़े चार लाख रुपये दे दो। इसलिए उन्हें शक है कि उसके बेटे को परेशान करने में पंजाब के व्यक्ति भी शामिल हैं। संवाद